{"_id":"6970d413c85d1ec89d0a805d","slug":"the-colorful-performances-at-the-vasant-panchami-festival-were-the-main-attraction-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121243-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वसंत पंचमी महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वसंत पंचमी महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 21 Jan 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वाश्रम में चल रहे महोत्सव के दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
बालिका वर्ग में वॉलीबाल का फाइनल एमकेवीएन ने जीता
कण्वघाटी/कोटद्वार। कण्वाश्रम विकास समिति की ओर से भाबर के कण्वाश्रम में चल रहे वसंत पंचमी महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिता हुईं। वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में एमकेवीएन ने राइजिंग सन को हराया। विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने लोकगीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
वसंत पंचमी महोत्सव के दूसरे दिन का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने किया। अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में एमकेवीएन ने राइजिंग सन पब्लिक स्कूल की टीम को 21-12, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चौथी टीम न होने के कारण एसपीवीएम को फाइनल के लिए बाइ दी गई। फाइनल मुकाबला एमकेवीएन और एसपीवीएम के बीच खेला गया। एमकेवीएन ने एकतरफा मुकाबले में 21-09, 21-14 से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
बालक वर्ग के पहले मैच में डैफोडिल्स ने जीआईसी कोटद्वार को 21-16, 14-21 और 15-09 से हराया। दूसरे मैच में एसपीवीएम ने टीसीजी को 21-15, 21-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में डैफोडिल्स ने एसपीवीएम को 21-16, 17-21 और 15-11 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पहले मुकाबले में एसजीआरआर ने एमकेवीएन को 33-25, एसवीएम ने एसपीवीएम-ए को 38-23 और एसडीकेडी ने एसपीवीएम-बी को 32-30 से पराजित किया।
कीर्तन मंडलियों की सुई धागा दौड़ में प्रियंका कंडवाल, आरती रावत, हेमा रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जलेबी दौड़ में प्रियंका कंडवाल, आरती रावत, ज्योति क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। रेफरी की भूमिका धीरेंद्र कंडारी, अशोक जखमोला, सूरज रमोला ने निभाई। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, पार्षद सौरभ नौडियाल, शशिकांत जोशी, प्रमोद बहुखंडी, जेपी बहुखंडी, राजेंद्र सिंह खैरवाल, अजय आदि मौजूद रहे। संचालन गणेश धूलिया, शशिबाला केष्टवाल, विनोद धूलिया ने किया।
Trending Videos