{"_id":"69888f303c3fe31b43082b07","slug":"the-dance-drama-based-on-the-life-of-the-queen-of-jhansi-captivated-everyone-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121617-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: झांसी की रानी पर आधारित नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: झांसी की रानी पर आधारित नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के झंडीचौड़ रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया विराट हिंदू सम्मेलन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के झंडीचौड़ रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से श्री पृथ्वी विद्या मंदिर से आयोजन स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि धर्मगुरु डॉ. शिल्पा डोभाल और विशिष्ट अतिथि प्रांत धर्म जागरण प्रमुख आरएसएस किसलय ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। जीतलाल प्राइवेट आईटीआई के छात्रों की ओर से झांसी की रानी पर आधारित नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोहा। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कण्वघाटी, एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झंडीचौड़ उत्तरी, गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम के योगियों ने मंत्रोच्चार, योग प्रशिक्षक रजनी अग्रवाल के नेतृत्व में योगियों ने योगासनों की आकर्षक प्रस्तुति दी।
योग के क्षेत्र में प्रशिक्षक रजनी अग्रवाल और खेती के क्षेत्र में कांता प्रसाद सेलवाल को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, गोसेवा समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र अणथ्वाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र नैथानी, पार्षद रजनीश बेबनी, सौरभ नौडियाल, जेपी बहुखंडी, सुखपाल शाह मौजूद रहे।
Trending Videos