सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women are shaping their own future using Rambans and Ringal.

Kotdwar News: रामबांस व रिंगाल से खुद अपना भविष्य गढ़ रहीं महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 08 Feb 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Women are shaping their own future using Rambans and Ringal.
विज्ञापन
रामबांस श्रेष्ठता केंद्र में महिलाओं ने सीखे उत्पाद तैयार करने के गुर
Trending Videos

स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत करने का है इरादा
कोटद्वार। उत्तराखंड बांस एवं रेशा प्रशिक्षण केंद्र पनियाली में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला में क्षेत्र की 20 महिलाएं रामबांस व रिंगाल से अपने सुनहरे भविष्य के सपने बुन रही है। महिलाएं रामबांस और रिंगाल से सजावटी हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने का हुनर सीख रही हैं।
उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद व उद्योग विभाग की ओर से व्यापक हस्तशिल्प क्लस्टर विकास योजना के तहत जारी प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को 30 से अधिक सजावटी हस्तशिल्प उत्पाद बनाना सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षण ले रही प्रमिला, रीना देवी, सरस्वती देवी, रीता देवी ने बताया कि उन्होंने पिछले 50 दिनों में रामबांस व रिंगाल से कई उत्पाद बनाने सीखे हैं। यह आसान काम है और घर के काम निपटाने के बाद खाली समय में इन उत्पादों को वह आसानी से तैयार कर सकती है। यदि कच्चा माल आसानी से उपलब्ध हो जाए तो वह अपना स्वयं का रोजगार कर अपने परिवार की आर्थिकी को मजबूत कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यशाला में 17 महिलाएं और तीन पुरुष प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने गहन व बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और अब वह हस्तशिल्प उत्पादों को तैयार कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं।
- पंकज गढ़वाली, मास्टर ट्रेनर।

प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थी स्वयं या समूह में कुटीर उद्योग से लेकर बड़े उद्योग तक स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए विभागीय योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं। साथ ही दोबारा प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों में सहभागिता का मौका भी मिलेगा।
- उपासना सिंह, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed