सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The mayor inspected the site to strengthen the drainage system.

Kotdwar News: ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए मेयर ने किया मौका मुआयना

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 08 Feb 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
The mayor inspected the site to strengthen the drainage system.
विज्ञापन
मौके पर मिलीं समस्याओं का तत्काल समाधान करने और स्थिति दोबारा नहीं बनने देने के दिए निर्देश
Trending Videos

कोटद्वार। शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए मेयर ने सफाई निरीक्षकों के साथ शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर खामियां मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
आगामी मानसून सत्र को देखते हुए वर्षा जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने आकलन किया और फिलहाल आमजन को हो रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर को कई जगह नालियां अवरुद्ध मिलीं। स्लैब टूटे मिले, गंदगी के जमाव के साथ जलभराव की स्थिति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को चिह्नित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने, नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और आवश्यक जगहों पर मरम्मत एवं सुधार कार्य तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल निकासी की सुचारु व्यवस्था आमजन के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से सीधे तौर पर जुड़ी है, इसमें कोताही न हो। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील चौधरी, जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed