सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Unfit buses are being sent out on the routes, and passengers are bearing the brunt of it.

Kotdwar News: रूट पर भेजी जा रही अनफिट बसें, खामियाजा भुगत रहे यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 08 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Unfit buses are being sent out on the routes, and passengers are bearing the brunt of it.
विज्ञापन
फरीदाबाद जा रही बस पहले नजीबाबाद और फिर मीरापुर में हो गई खराब
Trending Videos

दिल्ली की बस नजीबाबाद में हुई फेल
कोटद्वार। रोडवेज डिपो की बसों की फिटनेस और मेंटेनेंस पर सवालिया निशान लग रहा है। दरअसल शनिवार को बार-बार बस खराब होने से कोटद्वार से फरीदाबाद और दिल्ली के बीच संचालित रोडवेज बस का संचालन प्रभावित हुआ था। बस में फंसे यात्रियों ने नाराजगी जताई।
कोटद्वार से दिल्ली के अलावा राजस्थान के जयपुर, पंजाब के अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़, हरियाणा के गुरुग्राम व फरीदाबाद, हिमाचल के पावंटा साहिब, एनसीआर के नोएडा सिटी में रोडवेज बसों का संचालन होता है। खास बात यह है कि नजदीक स्थित उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद डिपो से इन बसों का संचालन नहीं होने से बस सेवाओं का महत्व बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कोटद्वार से फरीदाबाद जाने वाली बस में खराबी आने पर उसे गंतव्य के लिए रवाना नहीं किया जा सका। काफी विलंब से दूसरी बस फरीदाबाद रवाना की गई तो वह भी नजीबाबाद पहुंचकर खराब हो गई। कोटद्वार से तकनीकी कर्मचारियों ने पहुंचकर बस को ठीक कर गंतव्य के लिए रवाना किया तो मीरापुर पहुंचकर बस फिर से खराब हो गई।
वहीं, तड़के चार बजे दिल्ली के लिए चली बस नजीबाबाद पहुंचकर खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को अन्य बसों से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। खराब बस को वापस कोटद्वार लाया गया। फोरमैन खुशीराम ने बताया कि बसों की बेहतर मेंटेनेंस के लिए हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। ये मशीन हैं इनमें कभी भी खराबी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed