सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The police outpost in Dugadda is in a dilapidated condition, and the residential building is also in a poor state.

Kotdwar News: बदहाल है रिपोर्टिंग पुलिस चौकी दुगड्डा, आवासीय भवन की हालत भी खस्ताहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 08 Feb 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
The police outpost in Dugadda is in a dilapidated condition, and the residential building is also in a poor state.
विज्ञापन
सृजित पदों के सापेक्ष रिक्त पड़े हैं कई पद, नहीं हुई तैनाती, आजादी से पहले था थाने का दर्जा
Trending Videos

दुगड्डा (कोटद्वार)। पुलिस रिपोर्टिंग चौकी दुगड्डा के हालात काफी बदतर हैं। न केवल भवन बल्कि सृजित पदों के सापेक्ष रिक्त पदों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था चुनौतीपूर्ण बनी है।
जनपद पौड़ी गढ़वाल की कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत आने वाली पुलिस रिपोर्टिंग चौकी दुगड्डा को आजादी से पहले थाने का दर्जा प्राप्त था। गढ़वाल की प्रमुख व्यापारिक मंडी दुगड्डा होने से काफी व्यस्तता दुगड्डा में रहती थी। पुलिस रिपोर्टिंग चौकी में सृजित पदों के सापेक्ष काफी पद रिक्त चल रहे हैं। सृजित पदों में एक उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल, 14 आरक्षी पद स्वीकृत थे। उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद रिक्त पदों पर तैनाती के लिए अभी तक भी प्रतीक्षा ही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में आरक्षी के 10 पद रिक्त हैं। वहीं, हेड कांस्टेबल के एक पद के स्थान पर दो की तैनाती की गई है। कोटद्वार कोतवाली के अधीन 74 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की प्रकिया जारी है। सीमित पुलिस बल को अन्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में घटना होने पर तुरंत पहुंचना चुनौती बनी हुई है।
वहीं, इसके आवासीय भवन को देखें, तो हालात उससे भी ज्यादा बदतर हैं। दुगड्डा पुलिस रिपोर्टिंग चौकी में पुलिसकर्मियों के लिए पूर्व में निर्मित आवासीय भवनों की स्थिति बदहाल है। चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक केडी शर्मा ने बताया कि रिक्त पदों पर तैनाती की प्रतीक्षा है। आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध नहीं हुआ है। उच्च अधिकारियों को इस संबंध में सूचना भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed