सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The line was connected to the stream, leaving the original source, villagers raised questions.

Kotdwar News: मूल स्रोत छोड़कर गदेरे से जोड़ी गई लाइन, ग्रामीणों ने खड़े किए सवाल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
The line was connected to the stream, leaving the original source, villagers raised questions.
विज्ञापन
बरसात में टूटती लाइन और गहराता जल संकट, ईशाली गांव के 145 परिवारों की बढ़ी मुश्किलें
Trending Videos

कार्यदायी संस्था ने डीपीआर के विपरीत बिछाई पेयजल लाइन, ग्रामीणों में रोष
पुरोला। जल जीवन मिशन के तहत 2 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से निर्मित थुनारा–डामटी पेयजल योजना पर ईशाली गांव के ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजना की डीपीआर में चयनित मूल स्रोत सिशोना तोक से लाइन बिछाने के बजाय कार्यदायी संस्था ने गांव से करीब तीन किमी दूर खनवाटा तोक गदेरे के पारंपरिक स्रोत से पाइप लाइन जोड़ दी है।
गांव की पूर्व उप प्रधान रोहिला देवी, रंगिता, प्रीति राणा आदि ने बताया कि डीपीआर में स्पष्ट उल्लेख था कि ईशाली गांव के 145 परिवारों के लिए लगभग आठ किमी दूर स्थित सिशोना तोक के स्रोत से पेयजल लाइन बिछाई जानी थी लेकिन ठेकेदार की ओर से गदेरे के बीचों-बीच पाइप लाइन डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त होती है जिससे गांव में जल संकट उत्पन्न हो जाता है। साथ ही गदेरे के पारंपरिक स्रोत से छेड़छाड़ कर भविष्य में गंभीर जल संकट का कारण बन सकती है। वहीं, गांव की चुन्ना देवी, सुभद्रा राणा, मंजू राणा, नीना राणा, रजनीश राणा, रमेश राणा तथा ग्राम प्रधान सुजीत सिंह राणा ने कहा कि यदि डीपीआर में चयनित स्रोत से ही लाइन नहीं बिछाई गई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विनोद पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से डीपीआर में चयनित स्रोत से लाइन बिछाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्रोत चयन से संबंधित मामले का शीघ्र निस्तारण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed