सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The school building has been in a dilapidated condition for the past four years.

Kotdwar News: बीते चार साल से जर्जर है विद्यालय भवन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 19 Feb 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
The school building has been in a dilapidated condition for the past four years.
विज्ञापन
धंस रही जमीन, कक्षों में आ रहीं दरारें, नहीं हो पा रहा सुधार
Trending Videos

दुगड्डा (कोटद्वार)। ग्राम पंचायत मोहरा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिछले चार वर्षों से खस्ताहाल है। सड़क निर्माण के दौरान जमीन धंसने से विद्यालय के एक कक्ष की दीवार गिर चुकी है। पढ़ने वाले नौनिहालों का जीवन संकट में है।

टोलबार-मोहरा-नौगांव मोटर मार्ग निर्माण के दौरान विद्यालय भवन की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे बीती बरसात में विद्यालय के आंगन की जमीन धंसने के साथ ही हालात काफी नाजुक हो गए हैं। कंप्यूटर कक्ष व स्टोर की बाहरी दीवार दरकने से आंतरिक हिस्सों में दरार पड़ने से खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन व ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई से बचाव कार्य के लिए समय रहते पुश्ता निर्माण की मांग की गई थी। पीएमजीएसवाई की ओर से कम ऊंचाई का पुश्ता बनवा दिया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभागीय मानकों के अनुरूप पुश्ता निर्माण किया गया है।
वहीं, प्रधानाध्यापक सतेंद्र प्रकाश, शिक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि स्थिति से संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जा चुका है। समाज सेवी बीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट से विद्यालय की दशा सुधारने की लिखित तौर पर मांग की गई है।

विद्यालय की स्थिति के संबंध में क्षेत्र पंचायत की बैठक में चर्चा के साथ ही अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। बच्चों के जीवन की सुरक्षा के प्रति किसी भी विभाग की ओर से पहल न किया जाना चिंता का विषय है।
-सरिता रावत, ग्राम प्रधान मोहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed