सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There are no streetlights from the Welcome Gate to Deriyakhal.

Kotdwar News: वेलकम गेट से डेरियाखाल तक नहीं है स्ट्रीट लाइट

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 04 Apr 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
There are no streetlights from the Welcome Gate to Deriyakhal.
विज्ञापन
मार्ग में उजाला नहीं होने से लोगों को सता रहा है गुलदार का डर
Trending Videos

लैंसडौन। वेलकम गेट से डेरियाखाल तक स्ट्रीट लाइट नहीं होने से लोगों का शाम होते ही चलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही गुलदार के धमकने का खतरा सता रहा है।
वेलकम गेट से लैंसडौन छावनी की सीमा शुरू हो जाती है। यहां से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय तक सेना के संस्थान एमईएस की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था है। सिविल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की जिम्मेदारी छावनी परिषद की है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से कोटद्वार मार्ग पर वेलकम गेट तक एमईएस विभाग ने स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की है लेकिन वेलकम गेट से डेरियाखाल तक के मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाडियूं के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान पति विनोद नेगी कहते हैं कि वेलकम गेट से डेरियाखाल तक मार्ग पर स्ट्रीट लाइट न होने से वन्य जीवों का खतरा बना है। पैदल राहगीर एवं दुपहिया वाहन चालकों का कई बार गुलदार से आमना-सामना हुआ है। ग्राम सभा के पास बजट का अभाव होने से तीन किमी दूरी तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। विधायक निधि से स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का अनुरोध किया गया है।
लैंसडौन होटल एसोसिएशन जीएम ग्रुप के अध्यक्ष सक्षम खंडेलवाल कहते हैं कि डेरियाखाल होटल हब का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। डेरियाखाल से लैंसडौन वेलकम गेट तक स्ट्रीट लाइट नहीं होने से दिक्कत हो रही है। एसडीओ नवीन मैंदोला ने कहा कि स्ट्रीट लाइट का प्रबंधन ग्राम पंचायत के जिम्मे होता है। विधायक की संस्तुति पर स्ट्रीट लाइट लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed