सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There was a scramble for gas cylinders throughout the day.

Kotdwar News: गैस सिलिंडर के लिए दिनभर रही मारामारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 15 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
There was a scramble for gas cylinders throughout the day.
विज्ञापन
बारिश होने के बाद भी लोग सिलिंडर के लिए घंटों खड़े रहे लाइन में
Trending Videos

कोटद्वार। नगर की सभी गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं में सिलिंडर के लिए रविवार को भी मारामारी रही। इस दौरान लोग बारिश की परवाह किए बगैर लाइन में खड़े रहे।
पदमपुर गैस एजेंसी में शनिवार को गैस सिलिंडर का स्टॉक नहीं पहुंचने के कारण पेंसिल फैक्टरी परिसर स्थित वितरण प्वाइंट में 50 लोगों को ही सिलिंडर मिल पाए थे। रविवार को शिवपुर व मानपुर का टर्न था। गैस एजेंसी की ओर से चार वाहनों में चार प्वाइंटों पर गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। इसमें मानपुर चौराहा समेत सभी चार प्वाइंटों पर सुबह से ही सिलिंडर भरवाने के लिए लाइन लगनी शुरू हो चुकी थी। इस बीच बारिश भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर के लिए शिवपुर, मानपुर के साथ ही अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उपभोक्ताओं की काफी लंबी लाइन लग गई। वाहन पहुंचने पर जब लोगों को यह पता चला कि वाहन में केवल 75 सिलिंडर है तो पीछे खड़े लोग घरेलू गैस सिलिंडर भरवाने के लिए दूसरे प्वाइंटों की ओर दौड़ पड़े। यही हाल अन्य गैस एजेसिंयों का भी रहा।
गैस एजेंसी संचालक व प्रशासनिक अधिकारी लगातार कह रहे हैं कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। इसके बावजूद लोग गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है जिन गैस वितरण प्वाइंटों पर भीड़ अधिक है वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed