सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Those who performed exceptionally well at UCC and the winners of the competitions were honored.

Kotdwar News: यूसीसी में उत्कृष्ट कार्य करने व प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 27 Jan 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Those who performed exceptionally well at UCC and the winners of the competitions were honored.
विज्ञापन
नगर निगम कोटद्वार व दुगड्डा ब्लॉक ने यूसीसी के एक साल पूरे होने पर किया कार्यक्रमों का आयोजन
Trending Videos

कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार और ब्लॉक कार्यालय दुगड्डा की ओर से यूसीसी के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को यूसीसी के बारे में जानकारी दी गई।
बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में नगर निगम कोटद्वार की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने से समाज को ताकत मिलेगी और महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण हो सकेगा। नगर आयुक्त पीएल शाह ने कहा कि 27 मार्च, 2010 के बाद विवाह करने वालों लोगों को यूसीसी के तहत विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान बिष्ट, श्रेया नेगी, स्नेहा डबराल, चित्रकला प्रतियोगिता में मयंक मेहरा, आदर्श गौड़, अरहान, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रियांशी, खुशी, अदिति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन करने वाले नगर निगम के सब रजिस्ट्रार तीरथ सिंह बिष्ट, सर्वाधिक यूसीसी आवेदन करने वाले सीएससी सेंटर संचालक सतीश सिंह नेगी, अनिल कुमार, रिंकी सजवाण को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व हेड हेरिटेज एकेडमी छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन सीपी नैथानी ने किया।
दुगड्डा। ब्लॉक मुख्यालय दुगड्डा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सूरज सिंह नेगी ने किया। बीडीओ बीडी रतूड़ी ने कहा कि कर्मचारी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के मध्य एक सेतु का कार्य करते हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनूप जोशी व क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजमोहन सिंह नेगी ने यूसीसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिल कुंडलिया, संदीप कुमार, विवेक पंत, ग्राम प्रधान सिमलचौड़ रजनी देवी, मुरान्यूं की प्रधान रेखा रावत, देवलखाल के वारिस अहमद को डीएम ने सम्मानित किया। संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के अध्यक्ष संतन सिंह बिष्ट ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed