{"_id":"69cd1b2ced432830d10319ca","slug":"veterans-from-the-north-india-area-met-with-the-mg-general-in-bareilly-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122715-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: उत्तर भारत एरिया बरेली के एमजी जनरल से मिले पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: उत्तर भारत एरिया बरेली के एमजी जनरल से मिले पूर्व सैनिक
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से कराया अवगत
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मिलिट्री हॉस्पिटल लैंसडौन में उत्तर भारत एरिया बरेली के मास्टर जनरल (मेडिसिन) जनरल हरबिंदर सिंह से मुलाकात की।
समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के समक्ष कई प्रस्ताव रखे। ईसीएचएस कोटद्वार की एक्स-रे मशीन विगत छह महीनों से खराब है। प्रतिनिधिमंडल ने दवाइयों की शीघ्र उपलब्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑटोराइज लोकल केमिस्ट की व्यवस्था करने, ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक कोटद्वार में ग्रुप ब के अंतर्गत प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने व पैनल हॉस्पिटल के द्वारा ओपीडी की दवाइयों समेत अनेक विषयों पर प्रस्ताव रखे।
प्रतिनिधि मंडल में अनुसूया प्रसाद सेमवाल, कैलाश नेगी, भूमा देवी, सरस्वती, अनल पोखरियाल शामिल रहे। मिलिट्री हॉस्पिटल लैंसडौन की कमान अधिकारी कर्नल हरमीत कौर ढींडसा, रीजनल सेंटर देहरादून के संयुक्त निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रमोहन चौरसिया, मेजर रॉबिन सिंह, मेजर पूर्णिमा डी, डॉ. अंकुश जखमोला आदि मौजूद रहे।
Trending Videos