{"_id":"69945bb9465f532b710a31c2","slug":"workshop-maintenance-stalled-bus-could-not-leave-for-noida-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121802-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कार्यशाला में मेंटेनेंस ठप, नोएडा के लिए रवाना नहीं हो सकी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कार्यशाला में मेंटेनेंस ठप, नोएडा के लिए रवाना नहीं हो सकी बस
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान का बताया जा रहा अभाव, नोएडा के लिए बस के इंतजार में एक घंटा से अधिक खड़े रहे यात्री
कोटद्वार। तकनीकी खराबी के कारण कोटद्वार डिपो की रोडवेज बसों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। मंगलवार सुबह डिपो प्रशासन को नोएडा की बस सेवा रद्द करनी पड़ी।
कोटद्वार से उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी नोएडा के अलावा राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंजाब के अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़ समेत कई प्रमुख स्टेशनों के लिए बस सेवा संचालित की जाती है। बसों को रूट पर भेजने से कार्यशाला में बसों की मेंटेनेंस कर तकनीकी रूप से फिट किया जाता है। पिछले काफी से पूरी कार्यशाला ही अनफिट है। दरअसल कार्यशाला के फोरमैन खुशीराम का कहना है कि बसों की मेंटेनेंस के लिए जरूरी सामान समय से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं, मेंटेनेंस नहीं हो पाने के कारण कार्यशाला में खड़ी कुछ बसों पर अव्यवस्था की धूल जम रही है।
मंगलवार सुबह ऐसा ही हुआ। नोएडा के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बस की मेंटेनेंस नहीं हो सकी। बस को कार्यशाला में ही खड़ा रखना पड़ा। विकल्प के तौर पर कोई दूसरी बस भी उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्यशाला से रोडवेज डिपो के एआरएम को स्थिति से अवगत कराया गया। जिस पर नोएडा की बस सेवा को रद्द करना पड़ा। बस की प्रतीक्षा में काफी देर से खड़े यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ लोग दिल्ली रूट की अलग-अलग बसों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
सीमित संसाधनों में बेहतर बस संचालन के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। कभी-कभी जरूरी सामान के अभाव में मेंटेनेंस नहीं हो पाने पर बस को रोकना मजबूरी हो जाता है। -अनुराग पुरोहित, एआरएम कोटद्वार।
Trending Videos