सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   American devotee Max arrives for the foundation day of Kainchi Dham

UK: नीब करौरी बाबा खुद कर रहे मेरा स्वागत...अमेरिका से कैंची धाम पहुंचे मैक्स ने सुनाई अपनी आध्यात्मिक यात्रा

अमर उजाला नेटवर्क, भवाली Published by: Heera Updated Mon, 15 Jun 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के रहने वाले मैक्स सोमवार को कैंची धाम के स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंदिर में आकर उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे बाबा खुद उनका स्वागत कर रहे हैं। 

American devotee Max arrives for the foundation day of Kainchi Dham
मैक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कैंची धाम में आकर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरा स्वागत स्वयं बाबा नीब करौरी महाराज कर रहे हैं यह बात अमेरिका से बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे मैक्स ने कहीं। अमेरिका से मैक्स सोमवार को स्थापना दिवस पर कैंची धाम पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में उनके मन में आध्यात्मिक जीवन को लेकर कई प्रश्न थे और जिनके उत्तर उन्हें नहीं मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके एक मित्र ने उन्हें रामदास के प्रवचनों से अवगत कराया और रामदास के माध्यम से ही उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज के बारे में जानने और उनकी शिक्षाओं की जानकारी मिली।



मैक्स ने कहा कि वर्ष 2022 में वह अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित ताओस आश्रम पहुंचे और दो वर्षों तक सेवा कार्य किया। साथ ही उनके जीवन और संदेश को जानने के साथ उन्होंने अपना जीवन महाराज की सेवा के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन के बाद उन्हें बेहद शुकून मिला। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर व्यवस्थाओं और स्थानीय लोगों के सरल व्यवहार की प्रशंसा की। उन्होंने प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed