{"_id":"69c57f29162365f9e903a114","slug":"crowds-throng-temples-on-chaitra-navratri-navami-ramnagar-news-c-238-1-ntl1001-124113-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चैत्र नवरात्र नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चैत्र नवरात्र नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चैत्र नवरात्र की नवमी पर नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मल्लीताल स्थित प्रसिद्ध नयना देवी मंदिर और समीपवर्ती हनुमानगढ़ मंदिर में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा।
हनुमानगढ़ मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नवमी पर्व पर ब्रह्ममुहूर्त में देवी-देवताओं का पूजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में स्थानीय भक्तों के साथ सैलानियों की भी भीड़ देखी गई। हनुमानगढ़ मंदिर में सुबह पूजन के बाद 10 बजे हनुमान समेत सभी देवी-देवताओं को भोग लगाया गया। इसके बाद देर शाम तक भंडारा चलता रहा। यहां हवन में जगन्नाथ पांडे, प्रकाश, मनोज और धीरज ने भाग लिया। कैंची धाम के प्रदीप साह भी आयोजन में शामिल हुए। मंदिरों में भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
Trending Videos