{"_id":"69c04ed87bbafc92f006768f","slug":"nainitals-post-mortem-house-itself-needs-treatmentshow-alternatives-nainital-news-c-238-1-shld1020-123943-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल के पोस्टमार्टम हाउस को खुद इलाज की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल के पोस्टमार्टम हाउस को खुद इलाज की दरकार
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन नगरी में पोस्टमार्टम हाउस खुद ही इलाज का मोहताज हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि पोस्टमार्टम कक्ष के दोनों दरवाजे टूटे हुए हैं और पूरा भवन जर्जर हो चुका है। कमरे के अंदर गंदगी, अव्यवस्था के बीच मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
नैनीताल जेल के पास स्थित पोस्टमार्टम हाउस लगभग भूतिया इमारत की तरह नजर आती है। भवन के बाहर बने बरामदे की छत भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे कर्मचारियों और अन्य के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं गया है। इसके चलते पोस्टमार्टम हाउस के ये हाल हैं। पोस्टमार्टम हाउस में पानी की सप्लाई भी ठप है। इस कारण पानी सिपाहीधारे से भरकर लाना पड़ता है। पोस्टमार्टम हाउस में वर्ष 2021 में लावारिस शवों को सुरक्षित रखने के लिए दो डीप फ्रीजर लगाए गए थे। देखरेख के अभाव में ये दोनों फ्रीजर खराब पड़े हैं।
पोस्टमार्टम हाउस की मरम्मत के लिए बजट मिल चुका है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। डीप फ्रीजरों की भी मरम्मत कराई जाएगी। - डॉ. हरीश पंत , सीएमओ नैनीताल
Trending Videos