सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One day option for booking a week in advance in CTR zones

Nainital News: सीटीआर के जोन में हफ्तेभर पहले बुकिंग के लिए एक दिन का विकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 25 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
One day option for booking a week in advance in CTR zones
विज्ञापन
रामनगर। मानसून सीजन में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए पार्क प्रशासन ने 45 दिन पूर्व की जगह बुकिंग को एक सप्ताह पहले खोलने का निर्णय लिया है। मानसून तक कोई एक विशेष तारीख के लिए ही एडवांस बुकिंग की जाएगी। इसके लिए पार्क प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान केवल ढेला, झिराना और गर्जिया जोन में ही जंगल सफारी कराई जाती है। मानसून के चलते कई बार बारिश होने से नदी नाले उफान पर आ जाते हैं। ऐसे में जोन को बंद कर दिया जाता है। इसके चलते 45 दिन पूर्व बुकिंग करा चुके पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मानसून को देखते हुए बुकिंग के समय को कम कर एक सप्ताह कर दिया है। बुकिंग को एक-एक दिन के अनुसार ही खोला जाएगा। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed