सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shahbad Eleven became the champion of Trades Cup Hockey

Nainital News: शाहबाद इलेवन बना ट्रेड्स कप हॉकी का चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 25 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shahbad Eleven became the champion of Trades Cup Hockey
विज्ञापन
नैनीताल। अमर उजाला और डीएसए के सहयोग से आयोजित 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का खिताब शाहबाद इलेवन ने अपने नाम कर लिया है। रोमांचक मैच में शाहबाद इलेवन ने श्याम लाल कॉलेज दिल्ली को सडन डेथ में पराजित किया। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन मर्विन फर्नांडिस, कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी और विधायक सरिता आर्या ने ट्रॉफी दी।

बुधवार शाम खेले गए फाइनल में शुरुआत से दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। खेल के 21वें मिनट में शाहबाद इलेवन की ओर से हरमनदीप सिंह ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी और 27वें मिनट में दिल्ली के राजवीर ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें इसी स्कोर पर बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद खेल के 55वें मिनट में दिल्ली के मोहित ने फील्ड गोल करते हुए अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। मैच समाप्त होने से ठीक दो मिनट पहले 58वें मिनट में शाहबाद इलेवन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे सचिन ने बिना गलती किए गोल में बदल दिया और स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। निर्धारित समय की समाप्ति तक यही स्कोर रहने के कारण पेनल्टी शूटआउट किया गया। पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। इसके बाद मैच का फैसला सडन डेथ से हुआ जिसमें शाहबाद इलेवन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सचिन
प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कारों की घोषणा की गई। शाहबाद इलेवन के सचिन को पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। श्याम लाल कॉलेज दिल्ली के मोहित को बेस्ट फॉरवर्ड और अनुभव को प्रॉमिसिंग प्लेयर का पुरस्कार मिला। साई लखनऊ के रोहित सिंह को बेस्ट हाफ लाइन और मनोज यादव को बेस्ट डिफेंस के पुरस्कार से नवाजा गया। शाहबाद इलेवन के विकास को बेस्ट गोलकीपर और फेयर प्ले ट्रॉफी साई लखनऊ के नाम रही।
विज्ञापन


यह बोले विजेता खिलाड़ी
नैनीताल के ऐतिहासिक मैदान की बजरी पर खेलना हमारे लिए बहुत कठिन और बड़ी परीक्षा थी क्योंकि ऐसी सतह पर गेंद अप्रत्याशित रूप से उछलती है जिससे सटीक ड्रिबलिंग और कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इस मैदान पर जरा सी चूक से गिरने पर चोट लगने का खतरा हमेशा बना रहता है।
- दीवान, कप्तान शाहबाद इलेवन

एक गोलकीपर के तौर पर नैनीताल के इस मैदान की बजरी पर गोलपोस्ट के सामने खड़े होना बेहद चुनौतीपूर्ण है जबकि आधुनिक एस्ट्रोटर्फ पर खेलना और मूवमेंट्स करना काफी आसान और सुरक्षित होता है। एस्ट्रोटर्फ पर हम गेंद रोकने के लिए आसानी से स्लाइड और डाइव लगा लेते हैं। - विकास, गोलकीपर, शाहबाद इलेवन

ये रहे मौजूद
डीएसए महासचिव मनोज जोशी, हॉकी सचिव सीएल साह, वॉलीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, दायित्वधारी मंत्री शांति मेहरा, हुकुम सिंह, प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्य, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, पूर्व ओलंपियन आरएस रावत, प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन पांडे, अनिल गढ़िया, खेमराज, नितिन कार्की, दया किशन पोखरिया, भारत मेहरा, पंकज भट्ट आदि मौजूद रहे। फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका मोहित रावत और माहेश्वर नेगी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed