सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   paanch kumaoon ke sthaapana divas par balidaaniyon ko yaad kiya gaya

Nainital News: फाइव कुमाऊं के स्थापना दिवस पर बलिदानियों को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
paanch kumaoon ke sthaapana divas par balidaaniyon ko yaad kiya gaya
विज्ञापन
हल्द्वानी। फाइव कुमाऊं का स्थापना दिवस रविवार को पुनर्मिलन समारोह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बलिदानियों की गौरव गाथा को याद करने के साथ वीरनारियों को सम्मानित किया गया। हिम्मतपुर मल्ला स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कैप्टन टीएस सुयाल ने यूनिट के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फाइव कुमाऊं की रेजिमेंट की स्थापना 1788 में हुई थी। वर्ष 1945 में यह कुमाऊं रेजिमेंट का हिस्सा बनी। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नायब सूबेदार किशन सिंह कार्की की वीरनारी को सम्मानित किया गया। समारोह में रिटायर्ड सूबेदार हीरा सिंह, मेजर केएस माहरा सहित कई गौरव सेनानी मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed