सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   prakrti kee sajaavat aur demokret kee phuhaar ke beech jeevant huee lok sanskrti

Nainital News: प्रकृति की गूंज और कविताओं की फुहार के बीच जीवंत हुई लोक संस्कृति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
prakrti kee sajaavat aur demokret kee phuhaar ke beech jeevant huee lok sanskrti
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्रिएटिव उत्तराखंड की ओर से उत्थान मंच में आयोजित किताब कौतिक के दूसरे दिन साहित्य और लोक संवेदनाओं का संगम देखने को मिला। यह मेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित रहा। इस आयोजन ने स्थानीय कला और साहित्य को बढ़ावा दिया।
Trending Videos


मेले का मुख्य आकर्षण बहुभाषी काव्य सम्मेलन रहा। इसमें हिंदी, कुमाऊंनी और नेपाली भाषाओं में कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। पुष्पलता जोशी, राजेंद्र ढैला, हेमा हरबोला, अमृता पांडे, दयाल पांडे और दया ऐठानी ने अपनी कविताओं से दर्शकों की वाहवाही बटोरी। दिन का आगाज नेचर वॉक से हुआ। इसमें पक्षी विशेषज्ञ राजेश भट्ट और वनस्पति वैज्ञानिक बी एस कलाकोटी ने जैव विविधता संरक्षण पर जोर दिया। इसके बाद कविता कारवां में प्रतिभागियों ने पसंदीदा कवियों की रचनाओं का पाठ किया। वैचारिक सत्र में वक्ता शिव प्रसाद सेमवाल ने गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के भावार्थ पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन चंद्र लोहनी, मानस कॉलेज के निदेशक अशोक पंत और डॉ. संजीव जोशी ने रोजगारपरक और व्यावहारिक शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। ऐपण, शतरंज प्रतियोगिता और कठपुतली वर्कशॉप जैसी गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। दिन का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। इस दौरान दिवंगत प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल को श्रद्धांजलि दी गई। गायक मनोज बोरा और मोहन जोशी ने उनके सदाबहार गीतों को स्वर दिया।


...........
बारिश ने बढ़ाई पुस्तक प्रेमियों की मुश्किलें
किताब कौतिक के दूसरे दिन सुबह हुई बारिश ने आयोजकों और पुस्तक प्रेमियों की मुश्किलें बढ़ा दी। दोपहर बाद जैसे ही धूप खिली तो पुस्तक प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा और शाम को लोगों ने स्टालों पर अपनी पसंदीदा किताबों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed