सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rajnath Singh roared while addressing a public meeting in Haldwani

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 21 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए न केवल उत्तराखंड की विकास यात्रा की सराहना की बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की मजबूत छवि का भी जिक्र किया।

Rajnath Singh roared while addressing a public meeting in Haldwani
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करने के दौरान विभिन्न मुद्राओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी दौरे पर न सिर्फ उत्तराखंड की तारीफ की बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत का भी अहसास कराया। उन्होंने कहा कि आज भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है।

Trending Videos

एमबी कॉलेज मैदान के मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैश्विक मंच पर भारत की बदलती छवि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान दुनिया में काफी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात को गंभीरता से सुना जाता है, जबकि पहले ऐसा नहीं था। उनके मुताबिक, मोदी सरकार के दौर में भारत की छवि मजबूत हुई है और वैश्विक स्तर पर उसकी भूमिका पहले से ज्यादा प्रभावशाली बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शांति और संतुलन भारत की नीति
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हमेशा से शांति और संतुलन की नीति पर चलता आया है। उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी समस्याओं का हल युद्ध नहीं बल्कि संवाद और कूटनीति से निकल सकता है। उन्होंने कहा कि आज कई देशों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। स्थायी समाधान केवल बातचीत और आपसी समझ से ही संभव है।

सरकार बनाने के लिए नहीं, देश के लिए राजनीति
राजनाथ सिंह ने जोरे देकर कहा कि हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया युद्ध से प्रभावित है। युद्ध के बीच हमारे प्रधानमंत्री ने अब तक भारत को संकट में नहीं फसने दिया। मेरी जनता से अपील है कि वो इस कार्य के लिए मोदी जी का समर्थन करें। राजनाथ सिंह ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने तेजी से विकास किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

एक रैंक, एक पेंशन का जिक्र किया
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और सैनिकों के लिए एक रैंक, एक पेंशन की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया। मैं उत्तराखंड सरकार के प्रति अपने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के प्रति दिखाई गई चिंता के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। चाहे उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना हो, शिक्षा में आरक्षण हो, रोजगार के अवसर हों या उनके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना हो, पुष्कर सिंह धामी ने हर मोर्चे पर योगदान दिया है और प्रयास किए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed