फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Silt from Gaula Barrage has stopped the water supply to Sheeshmahal Filter Plant

UK: कचरे ने रोकी पानी की राह, भटकती रही प्यास; चार घंटे आपूर्ति ठप होने से 60 हजार की आबादी पानी को तरसी

Wed, 22 Jul 2026 11:30 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 22 Jul 2026 11:30 AM IST
सार

पहाड़ों में बारिश के बाद गौला बैराज में सिल्ट पहुंचने से शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी देने वाली नहर की जाली में कचरा फंस गया। सफाई के लिए सिंचाई विभाग ने मंगलवार सुबह दस बजे बैराज के दो गेट खोले, जिससे प्लांट चार घंटे तक ठप रहा। 

विज्ञापन
Silt from Gaula Barrage has stopped the water supply to Sheeshmahal Filter Plant
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

पहाड़ों में हुई बारिश के बाद गौला बैराज में पहुंची सिल्ट ने पेयजल उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी। मंगलवार को शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी की आपूर्ति करने वाली नहर की जाली में कचरा फंस गया। इसकी सफाई के लिए सिंचाई विभाग ने सुबह 10 बजे से बैराज के दो गेट खोले। इस कारण शीशमहल प्लांट चार घंटे ठप रहा और 50 से 60 हजार की आबादी पानी के लिए तरसती रही।

डेढ़ लाख की आबादी हो होती है आपूर्ति
शीशमहल फिल्टर प्लांट से रोजाना डेढ़ लाख से अधिक की आबादी को सुबह, दोपहर और शाम को पानी की आपूर्ति की जाती है। गौला से पानी मिलने के बाद इसे फिल्टर करने के बाद लाइनों में छोड़ा जाता है। घंटों पानी बंद होने से शाम को बरेली रोड, ऊंचापुल, बिठौरिया, रामपुर रोड आदि दूरदराज वाले क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।

विज्ञापन

शीतलाहाट की आपूर्ति ठप होने से काठगोदाम में पानी का संकट
बारिश के बाद से गौला हेड से शीतलहाट प्लांट की जलापूर्ति प्रभावित होने का सिलसिला जारी है। इसके चलते काठगोदाम क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। दरअसल शीतलाहाट में ग्रेविटी वाली लाइनों से पानी कम मिलने के कारण आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। काठगोदाम के चांदमारी, रेलवे कॉलोनी, नई बस्ती, कॉलटैक्स आदि क्षेत्रों में बरसात में भी लोग टैंकरों से पानी भरने को विवश हैं। लंबे समय से यहां रोजाना दो टैंकर पानी बांट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से बैराज में सफाई कराने के लिए सुबह पानी बंद किया गया था। दोपहर डेढ़ बजे बाद शीशमहल प्लांट को पानी मिला। टैंकर भरने के बाद शाम को पानी की आपूर्ति की गई। - रवींद्र कुमार, सहायक अभियंता जल संस्थान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed