{"_id":"69bdb844e77688b7c30d5806","slug":"the-incident-of-beating-of-petrol-pump-employees-was-captured-on-cctv-haldwani-news-c-337-1-hld1039-131252-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पेट्रोल पंप पर कर्मियों को पीटने की घटना सीसीटीवी में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पेट्रोल पंप पर कर्मियों को पीटने की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम कर्मचारियों और एक युवक के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि युवक ने अपने आठ-10 साथियों को बुलाकर कर्मचारियों पर हमला किया। कोतवाली क्षेत्र के इस पंप पर शाम करीब 4:30 बजे युवक बोतल में तेल लेने पहुंचा था।
पंप कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए तेल देने से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने पहले विवाद किया और फिर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर कर्मचारियों की पिटाई की और मौके से भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी जा रही है।
Trending Videos