Uttarakhand: 20 मीटर पर मौत का मंजर...बाघ ने पानी भरने गई महिला पर किया हमला, मची चीखपुकार; ऐसे बची जान
घर के पीछे करीब 20 मीटर दूरी पर पानी भरने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनते ही पास मौजूद अन्य महिलाओं ने हो-हल्ला कर बाघ को जंगल में खदेड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर के ग्राम चौपड़ा में घर के पीछे करीब 20 मीटर दूरी पर पानी भरने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनते ही पास मौजूद अन्य महिलाओं ने हो-हल्ला कर बाघ को जंगल में खदेड़ दिया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।
ग्राम चौपड़ा निवासी उमा देवी (42) पत्नी भुवन चंद मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे तीन दूसरी महिलाओं के साथ घर से करीब 20 मीटर पर मौजूद पानी की टंकी से पानी भरने गई थी। इसी बीच झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उमा पर पीछे से हमला कर दिया। हमले के बाद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर चला गया। इसके बाद परिजन महिला को लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। महिला के गले, चेहरे और कमर आदि स्थानों पर हमले के निशान हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ अंकित बडोला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला का हाल जानते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस साल तीन लोगों की जान ले चुका हैं बाघ
-दो जनवरी 2026 को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई सुखिया देवी (65) पत्नी चंदन सिंह को बाघ ने मार डाला था।
चार जनवरी 2026 को रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज में श्रमिक अभिमन्यु को बाघ ने मारा था।
18 जनवरी 2026 को रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में अज्ञात व्यक्ति को बाघ ने बनाया निवाला।
घटनास्थल के आसपास वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। बाघ को पकड़ने के लिए उच्चाधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी जा रही है। फिलहाल लोग घटनास्थल के आसपास अकेले न जाएं।