{"_id":"6a30546cb363affd8e08458f","slug":"tourists-and-staff-clash-over-toll-charges-allegation-of-brandishing-a-pistol-nainital-news-c-238-1-shld1020-127139-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टोल शुल्क को लेकर भिड़े पर्यटक और कर्मी, तमंचा निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टोल शुल्क को लेकर भिड़े पर्यटक और कर्मी, तमंचा निकालने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। लेकब्रिज चुंगी पर सोमवार दोपहर टोल शुल्क के लिए पर्यटक और पालिका कर्मियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हाथापाई हुई। आरोप है कि युवक ने तमंचा निकाल लिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
दिल्ली नंबर की कार में सवार पर्यटक टोल पर पहुंचे। उन्होंने सरकारी कार्य बताकर शुल्क में छूट मांगी। टोलकर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए शुल्क जमा करने को कहा। कार आगे बढ़ने पर एक कर्मी ने बोनट पर हाथ मारा जिससे विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई जो हाथापाई में बदल गई। टोलकर्मियों ने आरोप लगाया कि एक युवक ने तमंचा निकाल दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।