सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers held a 'Mahapanchayat' for the revenue village.

Nainital News: राजस्व गांव के लिए ग्रामीणों ने की महापंचायत

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 23 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers held a 'Mahapanchayat' for the revenue village.
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। गौलापार के प्रतापपुर, कालीपुर, मानपुर, हरिपुरा ठिठोला, त्रिलोकपुर दानी, जसपुर खोलिया तथा मदनपुर को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिए मानपुर गांव प्रांगण में वन अधिकारी समिति ने महापंचायत की।
Trending Videos

वन अधिकार समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि सन 1954 से 60 के दशक में बंदोबस्ती के वक्त दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण कर्मचारी, अधिकारी इन ग्रामों तक नहीं पहुंच पाए। यह गांव तब से आज तक राजस्व अभिलेखों में दर्ज होने से वंचित रह गए। वन विभाग भी इसे अपनी भूमि साबित नहीं कर पाया है। समाजसेवी अर्जुन बिष्ट, नीरज रैक्वाल, हरेंद्र क्वीरा ने कहा कि सरकार को किसी भी कीमत पर इसे राजस्व ग्राम घोषित किया जाना चाहिए। ग्रामीण पिछली तीन पीड़ियों से यहां निवास कर रहे हैं। राजस्व गांव बनने तक आरपार की लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर प्रकाश पांडे, नरेंद्र सिंह, भुवन भट्ट, मोहन सिंह, मनोज रजवार, शेर सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed