सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers will protest at the DFO office on April 6 against the ban on development works.

Nainital News: विकास कार्यों पर रोक के विरोध में 6 अप्रैल को डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers will protest at the DFO office on April 6 against the ban on development works.
विज्ञापन
हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा ने बागजाला के ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें तराई पूर्वी वन प्रभाग की ओर से विकास कार्यों पर लगाई कथित रोक के खिलाफ छह अप्रैल को डीएफओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
Trending Videos

महासभा की बागजाला इकाई अध्यक्ष डॉ. उर्मिला रैस्वाल ने बताया कि वन विभाग की आपत्तियों के कारण गांव में जल जीवन मिशन, सड़क मरम्मत और नहरों के सुधारीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लंबित हैं। इस कारण ग्रामीण पेयजल और आवाजाही जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय ने कहा कि पिछले साल 24 नवंबर को प्रशासन की मध्यस्थता में वन विभाग के अधिकारियों के साथ समझौता हुआ था। इसके बाद भी विभाग की ओर से विकास कार्यों की अनुमति न देना समझौते का उल्लंघन है। उन्होंने जल जीवन मिशन की योजना व सड़कों, नहरों की जल्दी अनुमति देने की मांग करते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण दोबारा अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। वहां डॉ. उर्मिला रैस्वाल, डॉ. कैलाश पाण्डेय, हेमा आर्य, मीना भट्ट, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed