सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   young woman returning home from a friend's birthday party was molested by two youths in haldwani

Haldwani: दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर जा रही युवती से छेड़खानी, युवक को पीटा

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 19 Mar 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के राजपुरा में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रही युवती के साथ बुलेट सवार दो युवकों ने सड़क पर छेड़छाड़ की। भाई ने जब इसका विरोध तो युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

young woman returning home from a friend's birthday party was molested by two youths in haldwani
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार रात राजपुरा में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से रामपुर सड़क स्थित अपने घर लौट रही युवती से बुलेट सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। युवती के साथ मौजूद उसके सहेली के भाई ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा। युवती ने उनका वीडियो बनाया तो दोनों ने बरेली रोड तक पीछा किया। वहां छुपकर दोनों ने जान बचाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

मयंक भंडारी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन की दोस्त को स्कूटी से घर छोड़ने जा रहा था। रात करीब दस बजे मिनी स्टेडियम मोड़ पर बिना नंबर की बुलेट पर सवार दो युवक पीछे से आए और हूटर बजाने लगे। युवती ने जब पीछे देखा तो उन्होंने अश्लील इशारे किए। जेल रोड पर युवकों ने स्कूटी के आगे बुलेट लगाकर उन्हें रोका और युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे पीटा। एफटीआई मोड़ से वे बरेली सड़क की तरफ भागे और एक दुकान के पीछे छिपकर जान बचाई। इसी बीच युवती का भाई भी परिवार के साथ वहां पहुंच गया जिसके बाद बुलेट सवार भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा करने वाले दोनों युवक अजय फर्त्याल निवासी फतेहपुर और अजय सिंह थापा निवासी बड़ी मुखानी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हुड़दंग व अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - डॉ. मंजुनाथ टीसी एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed