सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anger expressed over NEET paper leak

Pauri News: नीट पेपर लीक होने पर जताया आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 12 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Anger expressed over NEET paper leak
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों और युवा संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। तीन मई को आयोजित नीट परीक्षा रद्द किए जाने और मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गढ़वाल विवि के छात्र नेता वीरेंद्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि एनटीए लगातार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं कराने में विफल साबित हो रही है। नीट के साथ-साथ सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में भी अव्यवस्थाओं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। बार-बार होने वाले पेपर लीक से सबसे अधिक नुकसान पहाड़ और दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों को हो रहा है, जो सीमित संसाधनों के बीच कठिन मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने से छात्रों का समय, मेहनत और धन बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed