{"_id":"6a03377bb45f1ca1c5008a7d","slug":"womans-body-found-on-the-banks-of-alaknanda-river-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122620-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अलकनंदा नदी किनारे मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अलकनंदा नदी किनारे मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के नकोट निवासी महिला का शव मंगलवार को तहसील क्षेत्र के चोपड़िया के समीप अलकनंदा नदी किनारे मिला। महिला ने चार मई को कीर्तिनगर मोटर पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगाई थी। थाना प्रभारी कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान परिजनों द्वारा रचना बमराड़ा (35 वर्ष) पत्नी सुभाष बमराड़ा, निवासी नकोट के रूप की गई है। शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बड़ा हादसा टला, 12 मॉरीशस यात्रियों की बची जान
कीर्तिनगर। चारधाम यात्रा पर आए मॉरीशस के 12 यात्रियों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर का मंगलवार को कीर्तिनगर के दुगड्डा चौकी के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक की सूझबूझ और उत्तराखंड पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के बाद बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की ओर जा रहे थे। चौकी दुगड्डा के पास वाहन के ब्रेक अचानक फेल हो गए। चालक ने तत्काल हैंड ब्रेक का इस्तेमाल कर वाहन को नियंत्रित किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकालकर चौकी में बैठाया। इसके बाद मोटर मैकेनिक को बुलाकर वाहन के ब्रेक ठीक करवाए गए। वाहन सही होने के बाद यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। संवाद
Trending Videos