Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Pauri News: Congress Workers Stage Protest at District Headquarters Over Suicide Case of Youth from Raitpur Village
{"_id":"6a03386c246580f2190f9f88","slug":"video-pauri-news-congress-workers-stage-protest-at-district-headquarters-over-suicide-case-of-youth-from-raitpur-village-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pauri News: रैतपुर गांव के युवक की आत्महत्या प्रकरण को लेकर जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: रैतपुर गांव के युवक की आत्महत्या प्रकरण को लेकर जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
सतपुली के रैतपुर गांव निवासी युवक के आत्महत्या प्रकरण को लेकर जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पौड़ी पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बैठक में जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों के नियंत्रित करने में पुलिस बल के पसीने छूट गए। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट गेट के समीप सरकार का पुतला जलाया।
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को विकासभवन सभागार में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पौड़ी पहुंचे। सभागार का मुख्य गेट बंद कर जिला स्तरीय अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुरू हुई। सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता विकास भवन पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और मृतक युवक मामले में पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबित करने और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। आरोप लगाया कि पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने मौत को गले लगा लिया था। जिसका प्रमाण सोशल मीडिया पर डाली गई मृतक की पोस्ट से साबित होता है। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।