सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Monkey menace troubles people in Bhaktiyana

Pauri News: भक्तियाना में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 12 May 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Monkey menace troubles people in Bhaktiyana
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के भक्तियाना वार्ड 29 में बंदरों के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। समस्या को गंभीर बताते हुए वार्ड पार्षद पूजा किमोठी ने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्षद पूजा किमोठी ने कहा कि लंबे समय से वार्ड में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर आए दिन घरों और रास्तों में लोगों पर झपट रहे हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है। बंदरों के कारण दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है और वार्डवासियों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की, ताकि वार्डवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके। वहीं स्थानीय लोगों ने भी बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed