{"_id":"6a6220b99f272cbf6b07978d","slug":"awas-vikas-ground-turns-into-a-pond-again-during-the-rain-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124636-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बारिश में फिर तालाब बना आवास विकास मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बारिश में फिर तालाब बना आवास विकास मैदान
Thu, 23 Jul 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर। भक्तियाना स्थित आवास विकास मैदान में बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव हो गया। थोड़ी देर की बारिश में ही पूरा मैदान तालाब बन गया। ऐसे में ट्यूशन जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान कई अभिभावक अपने छोटे बच्चों को भीगने से बचाते हुए ट्यूशन केंद्रों तक पहुंचाते दिखाई दिए। स्थानीय गजेंद्र मैठाणी, दिनेश उनियाल, प्रकाश सती और नीरज ने बताया कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश में आवास विकास मैदान और आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
सड़क का पानी मकान में घुसा
श्रीनगर। पौड़ी रोड से उफल्डा के लिए निकल रहे लिंक मोटर मार्ग के नीचे बने आवासीय भवनों को बरसात के पानी से खतरा पैदा हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर नाली निर्माण न होने से सड़क का पानी सीधे आवासीय भवन में जा रहा है। उमेश रावत ने बताया कि यहीं पर प्रेमा देवी का मकान है। कई बार विभाग के अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई बावजूद स्थिति जस की तस बनी है। उन्होंने तत्काल विभाग से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। विभाग के एई हर्षवर्धन मैठाणी ने कहा पर नाली निर्माण कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संवाद