{"_id":"6a621b435ed310dde40d8e9e","slug":"mayank-lakhera-from-katal-village-achieves-success-in-neet-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124624-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: काटल गांव के मयंक लखेड़ा ने नीट में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: काटल गांव के मयंक लखेड़ा ने नीट में पाई सफलता
Thu, 23 Jul 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कीर्तिनगर। कीर्तिनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत कणोली के काटल गांव निवासी मयंक लखेड़ा ने नीट में सफलता हासिल की। उनकी सफलता से बारजुला और अकरी पट्टी के गांवों में खुशी का माहौल है।
मयंक के पिता ओमप्रकाश लखेड़ा निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं जबकि माता रश्मि लखेड़ा गृहिणी हैं। श्रीनगर के कॉन्वेंट स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नीट की तैयारी शुरू की। अब उन्हें सफलता मिली और वह एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे। मयंक की उपलब्धि पर ग्राम पंचायत कणोली के साथ ही बारजुला पट्टी के कणोली, बरसेला, टकोली तथा अकरी पट्टी के सेमला, न्यूली, नांडी, पाव, सेल और सैण सहित कई गांवों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार न्याय पंचायत कणोली से यह तीसरा छात्र है जो एमबीबीएस बनेगा। इससे पहले सेमला गांव की लखेड़ा परिवार की एक बेटी तथा कणोली गांव की बडोनी परिवार की बेटी भी एमबीबीएस डॉक्टर बन चुकी हैं। सेमला गांव बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केएन लखेड़ा का भी पैतृक गांव है। संवाद