फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress workers stage protest, burn effigy of the Central Government.

Pauri News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Thu, 23 Jul 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 23 Jul 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Congress workers stage protest, burn effigy of the Central Government.
फोटो
विज्ञापन

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गुस्साए

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर/कीर्तिनगर। दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोला पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया और कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी, अंजू भट्ट, निशांत कंडारी, देवी प्रसाद गोदियाल, लाल सिंह नेगी, हीमा नेगी, मीना रावत आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर कीर्तिनगर में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर और प्रतीकात्मक हथकड़ी पहनकर बाजार में रैली निकाली। इसके बाद भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि देश में युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के संगठन महासचिव रघुवीर सिंह भंडारी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमन शाह, विनीत आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वर्तवाल, अर्जुन गोदियाल, दिनेश भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed