सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Brake failure causes truck to collide with another vehicle, driver trapped in cabin

Pauri News: ब्रेक फेल होने से ट्रक दूसरे वाहन से टकराया, केबिन में फंसा चालक

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 06 Apr 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Brake failure causes truck to collide with another vehicle, driver trapped in cabin
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवमूर्ति के समीप सोमवार तड़के एक ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण वह दूसरे वाहन से जा टकराया जिससे चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
Trending Videos

थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि हरिद्वार के भगवानपुर से सीमेंट लेकर रुद्रप्रयाग जा रहे एक ट्रक के शिवमूर्ति के पास ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक फैसल खान, निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश उसमें बुरी तरह फंस गया। अन्य वाहन चालकों और पुलिस टीम ने सब्बल, गैंती व कटर आदि उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे 108 एंबुलेंस से बागी अस्पताल भिजवाया गया। इसकी सूचना वाहन स्वामी और घायल के परिजनों को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed