सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Co-operation is a simple way to strengthen the economy.

Pauri News: आर्थिकी को सुदृढ़ करने का सरल उपाय है सहकारिता

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 09 Feb 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Co-operation is a simple way to strengthen the economy.
विज्ञापन
धुमाकोट/कोटद्वार। सहकार भारती की ब्लॉकस्तरीय संगठनात्मक बैठक सोमवार को नैनीडांडा ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सहकारिता आंदोलन, उसके उद्देश्यों, जागरूकता और सहकारिता से जुड़े कार्यों, रोजगार सृजन, आर्थिक मजबूती, संस्कार और सांस्कृतिक संरक्षण पर चर्चा की गई।
Trending Videos

सहकार भारती पौड़ी के संगठन अध्यक्ष राकेश मोहन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग और सहकारिता की अवधारणा हमेशा ही एक विशिष्ट पहचान रही है और इसी भावना के साथ सहकारी समितियां कार्य करती हैं। जिलाध्यक्ष मदन मोहन भारद्वाज ने कहा कि संगठन देश के विकास के लिए कार्यरत है। उन्होंने सहकारिता से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी सुदृढ़ करने और सहयोगी भावना से समग्र सामाजिक विकास कर पलायन रोकने पर चर्चा की। सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद गौड़ ने सहकारिता से संबंधित सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, जिलाध्यक्ष मदन मोहन भारद्वाज, राकेश मोहन ध्यानी, रेखा रावत, राजेंद्र सिंह, संजय गौड़, मुन्नी ध्यानी आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed