सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Discussion on District Plan 2026-27, 15 percent budget to boost self-employment

Pauri News: जिला योजना 2026-27 पर मंथन, 15 प्रतिशत बजट से बढ़ेगा स्वरोजगार

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 27 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Discussion on District Plan 2026-27, 15 percent budget to boost self-employment
विज्ञापन
- प्रभारी मंत्री ने पौड़ी प्रगति पोर्टल का शुभारंभ किया
Trending Videos

पौड़ी। विकास भवन सभागार में सोमवार को प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में जिला योजना 2026-27 के परिव्यय की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने पौड़ी प्रगति पोर्टल का शुभारंभ किया। मंत्री ने निर्देश दिए कि जिला योजना के कुल बजट का 15 प्रतिशत स्वरोजगार आधारित विभागों को दिया जाए ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ सके। साथ ही, योजनाएं बनाते समय जनप्रतिनिधियों से समन्वय और लंबित योजनाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
बैठक में प्रस्तावित 11,997.70 लाख रुपये के परिव्यय पर चर्चा हुई। मंत्री ने नए कार्य शुरू करने से पहले भूमि विवाद सुलझाने के निर्देश दिए। पुस्तकालय के लिए नई पुस्तकों के प्रस्ताव शीघ्र भेजने को भी कहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने योजनाओं को प्रस्तुत किया। प्रमुख परियोजनाओं में राजकीय जिला पुस्तकालय, राहु मंदिर, प्रेरणा कोचिंग, धारी देवी मंदिर में वॉल वॉशर लाइटिंग, विज्ञान संग्रहालय, पालकोट ईको एडवेंचर पार्क, कंडोलिया इंडोर स्टेडियम, प्रोजेक्ट बचपन, बर्ड फेस्टिवल, नयार घाटी फेस्टिवल और मोहन चट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय शामिल हैं।
बैठक में विधायक राजकुमार पोरी, महंत दिलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, उपाध्यक्ष आरती नेगी, पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, सीडीओ गिरीश गुणवंत, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय और डीडीओ मनविंदर कौर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed