सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Leopard Fears in Bamthi, Curfew-Like Situation, Children Confined to Their Homes

पड़ताल : बमठी में गुलदार का खौफ, कर्फ्यू जैसे हालात, बच्चे घरों में कैद

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 27 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Leopard Fears in Bamthi, Curfew-Like Situation, Children Confined to Their Homes
विज्ञापन
मुकेश चंद्र आर्य
Trending Videos

पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे गुलदार प्रभावित बमठी गांव में आदमखोर की दहशत से गांव में कर्फ्यू जैसे हालत बने हुए हैं। अधिकांश लोग पहले ही गांव में पलायन कर चुके थे अब जो रह रहे हैं, वो भी घरों में कैद होने को मजबूर हैं। गुलदार की दहशत से बीते चार दिनों से घोषित अवकाश के चलते बमठी गांव के बच्चों का पठन पाठन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
गढ़वाल वन प्रभाग के अंतर्गत पौड़ी से सटे बमठी गांव में बीते 23 अप्रैल को 72 वर्षीय एक महिला को गुलदार ने मार डाला था, तब से गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने प्रभावित गांवों से जुड़े चरधार संकुल के 12 स्कूलों में चार दिन का अवकाश घोषित किया है। विभाग ने ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश तो दिए थे लेकिन अलग- अलग वजह से यह प्रणाली पूरी तरह से सफल होती नजर नहीं आ रही। ग्रामीण अंशी देवी, सुमन देवी ने बताया कि बीते रविवार को बुरंसखोला में गुलदार दो शावकों के साथ दिखाई दिया था। रोशनलाल, करना देवी ने बताया कि गुलदार के भय से दिन में भी बच्चों को कमरे में बंद करके रखा पड़ रहा है। बीते शाम को गांव से कुछ दूरी पर ही दो गुलदार दिखाई दिए थे। लोगों ने मांग उठाई कि प्रशासन को बच्चाें को स्कूल लाने ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं गुलदार प्रभावित बमठी गांव के बच्चे
- अभी हाईस्कूल परीक्षा पास की है। गुलदार की दहशत से स्कूलों में अवकाश चल रहे हैं, पता नहीं 11वीं में कब तक दाखिला हो पाएगा। - हिमांशु, छात्र।

- मैं जीआईसी क्यार्क का 12वीं का छात्र हूं, चार दिन के अवकाश घोषित हुए हैं, लेकिन ऑनलाइन क्लास शुरू नहीं हुई। - सुशील, छात्र।

- अभी 11वीं में दाखिले का इंतजार कर रहे हैं। स्कूल ने एक मई बाद नए प्रवेश लेने के लिए कहा है। - संध्या, छात्रा।

- ऑनलाइन क्लास नहीं हुई है, घर में एक ही फोन है जो पापा के पास है। जब वे काम से लौटते हैं तब गृहकार्य कर पाती हूं। - सुहाना, छात्रा।

क्या कहते हैं अधिकारी
- शिक्षकों व अभिभावकों की बैठक बुलाई गई थी। सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं। जीआईसी क्यार्क और हाईस्कूल चरधार को ऑनलाइन पढ़ाई के बाद अभिलेख जांच के लिए सुरक्षित रखने को कहा गया है। - मास्टर आदर्श, खंड शिक्षा अधिकारी, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed