सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villages are the basic unit of development: Kaushik

गांव हैं विकास की मूल इकाई : कौशिक

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 27 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Villages are the basic unit of development: Kaushik
विज्ञापन
पौड़ी। पंचायतीराज व ग्राम्य विकास विभाग की ओर से सोमवार को प्रेक्षागृह में ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए प्रशिक्षण सह-सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से संवाद कर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कहा कि गांव विकास की मूल इकाई हैं और योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब उनका प्रभावी क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर हो। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वच्छता, साक्षरता और नशा मुक्ति अभियानों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने ऐसे कार्यक्रमों को जनप्रतिनिधियों की क्षमता वृद्धि के लिए उपयोगी बताया। मौके पर गणेश खुगशाल ‘गणी’, विधायक राजकुमार पोरी, महंत दिलीप रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, सीडीओ, एएमए भावना रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष पंकज पोखरियाल सहित ब्लॉक प्रमुख, प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed