{"_id":"697a4c1b3da60b7a980d1e2f","slug":"ec-gives-green-signal-to-exemption-from-cuet-in-pg-admissions-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-119917-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पीजी प्रवेश में सीयूईटी से छूट को ईसी की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पीजी प्रवेश में सीयूईटी से छूट को ईसी की हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की कार्य परिषद (ईसी) की 32वीं सामान्य बैठक बुधवार को कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं नीतिगत विषयों पर कई निर्णय लिए गए। छात्रों की मांग और विशेष परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान शैक्षणिक सत्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (पीजी) में सीयूईटी से छूट देने के निर्णय को भी हरी झंडी दी गई।
बैठक में दीक्षांत समारोह के लिए स्थानीय पर्वतीय परंपरा के अनुरूप नए ड्रेस कोड के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही प्राध्यापकों की वरिष्ठता निर्धारण सूचियों को अनुमोदन प्रदान किया गया। नई नियुक्ति प्रक्रिया के तहत चयन समिति द्वारा कुलसचिव पद के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी न पाए जाने तथा वित्त अधिकारी पद पर एके मोहंती के चयन की पुष्टि की गई। शिक्षणेत्तर पदों पर नियुक्ति से पूर्व दिव्यांगजनों के आरक्षण निर्धारण के लिए गठित समिति की संस्तुतियों को भी मंजूरी दी गई।
मुख्य नियंता पद का दायित्व अंग्रेजी विभाग के प्रो. दीपक कुमार को सौंपे जाने के निर्णय पर भी ईसी ने अपनी मुहर लगाई। बैठक में विजिटर नामित सदस्य प्रो. शिवानी शर्मा एवं प्रो. मनु प्रताप सिंह ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि प्रो. रमा शंकर दुबे एवं प्रो. मनु कटारिया ऑनलाइन जुड़े। शिक्षा मंत्रालय से अवर सचिव प्रवीर सक्सेना एवं यूजीसी अध्यक्ष नामिती डॉ. उमेश कदम ने भी ऑनलाइन सहभागिता की।
Trending Videos