सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Echoes of chants of Har Har Mahadev, Bhasma Holi was played with devotion.

Pauri News: हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज, भक्ति भाव से खेली गई भस्म होली

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 02 Mar 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Echoes of chants of Har Har Mahadev, Bhasma Holi was played with devotion.
विज्ञापन
होली पर खूब उड़ा अबीर-गुलाल, रंगयात्रा निकाली
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नागेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान भोलेनाथ के साथ पारंपरिक भस्म होली खेली गई। महंत नितिन पुरी ने बताया कि भस्म भगवान शिव को अतिप्रिय है इसलिए यह परंपरा विशेष श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। देर शाम को आयोजित भस्म होली के दौरान हर-हर महादेव के जयकारे लगे।
भस्म होली के बाद विशेष आरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद रंगयात्रा निकाली गई जो सब्जी मंडी, गोला पार्क, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग होते हुए गुरुद्वारा रोड तक पहुंची। रंगयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक होली गीत गाए और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए पूरे नगर को होली के रंग में सराबोर कर दिया। दिनभर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के रंग में रंगे लोग, गाए गीत

श्रीनगर। लक्ष्य फाउंडेशन की ओर से भक्तियाना में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की पत्नी डाॅ. दीपा रावत ने कार्यक्रमों को संस्कृति संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। गायक डाॅ. संजय पांडेय व लता पांडेय की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही रंगकर्मी विमल बहुगुणा ने भी होली गीतों पर लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, गणेश भट्ट, प्रमिला भंडारी, शांति भट्ट, विजयलक्ष्मी रतूड़ी आदि मौजूद रहे। वहीं किड्स वर्ल्ड स्कूल श्रीकोट में रंगोत्सव आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य रेखा रावत, शिक्षिका प्रियंका, ज्योति गैरोला, निर्मला, दीप्ति आदि मौजूद रहे।






विधायक कंडारी के साथ झूमे लोग



देवप्रयाग। भाजपा नगर मंडल की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में विधायक विनोद कंडारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली पर्व मनाया। नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी सहित कई गांवों के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल हुए। विधायक कंडारी ने देवप्रयाग पेयजल योजना के फिल्टर प्लांट के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर महड़ ग्राम प्रधान राधा चौहान का आभार भी जताया। होली मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने होली गीतों के साथ जमकर नृत्य भी किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी, हजारी लाल भट्ट, सुरेश कोटियाल, दिनेश सिंह, श्यामलाल पंचपुरी, माधव मेवाड़ गुरु, प्रेमलाल पंचभैया व रजनीश मोतीवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed