सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Meena from Srinagar finished second in the Chandigarh International Marathon

Pauri News: चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में श्रीनगर की मीना रहीं द्वितीय

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 02 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Meena from Srinagar finished second in the Chandigarh International Marathon
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

महिला वर्ग की 42 किमी दौड़ में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। चंडीगढ़ प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रथम चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में श्रीनगर की मीना कंडारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अब उनका लक्ष्य आर्मी की ओर से 17 से 19 अप्रैल को हेलंग पीपलकोटी से ऊखीमठ तक होने वाली सूर्य देवभूमि ट्रेल रन में प्रथम स्थान हासिल करना है।
मीना कंडारी (47) मूल रूप से पौड़ी जिले की बछणस्यूं पट्टी के गहड़खाल गांव की निवासी हैं। यहां वह अपने परिवार के साथ आम्रकुंज में रहती हैं। मीना ने बताया कि गत एक मार्च को चंडीगढ़ में हुई मैराथन में देश-विदेश के लगभग 50 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने रेस की विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया था। 42 किमी दौड़ की महिला आयु वर्ग प्रतियोगिता में वह द्वितीय रहीं और 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि जीती। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) पौड़ी जिले के सचिव केसर सिंह कोटियाल ने कहा कि शादी के 25 साल बाद भी मीना ने मैराथन में शानदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व वह उत्तराखंड सरकार व पर्यटन विभाग की ओर से पिथौरागढ़ में आयोजित 42 किमी आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम, 21 किमी रुड़की मैराथन में द्वितीय व फरवरी माह में ही हुई अमृतसर मैराथन में पांचवां स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed