सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Srinagar Roadways tops among 20 depots by achieving Holi target

Pauri News: होली पर लक्ष्य हासिल कर 20 डिपो में श्रीनगर रोडवेज अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 02 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Srinagar Roadways tops among 20 depots by achieving Holi target
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos




श्रीनगर। होली पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ के बीच उत्तराखंड परिवहन निगम के श्रीनगर रोडवेज डिपो ने आय के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निगम की ओर से होली को लेकर प्रतिदिन 2.14 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष श्रीनगर डिपो ने 1 मार्च को 2 लाख 31 हजार 925 रुपये की आय अर्जित कर निर्धारित लक्ष्य से अधिक लक्ष्य हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ श्रीनगर डिपो पूरे प्रदेश के 20 डिपो में पहले स्थान पर रहा।
वहीं चार अन्य डिपो ने भी 102 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया लेकिन श्रीनगर ने सर्वाधिक आय अर्जित कर बाजी मार ली। डिपो के आंकड़ों के अनुसार 28 फरवरी को भी 1.90 लाख की आय हुई जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 89 प्रतिशत है। अधिकारियों का कहना है कि होली पर यह पहली बार है जब श्रीनगर डिपो ने इतना अधिक राजस्व अर्जित किया है। इस बार होली पर अन्य वर्षों की तुलना में अधिक संख्या में लोग अपने घरों को लौटे। श्रीनगर से देहरादून, दिल्ली, ऋषिकेश और पहाड़ी रूटों पर बसें खचाखच भरी रहीं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की गईं। श्रीनगर डिपो की सहायक महाप्रबंधक अंजलिका शर्मा का कहना है कि यदि यही रफ्तार बनी रही तो आगामी दिनों में आय का आंकड़ा और बढ़ सकता है। होली के इस पहले बड़े एचीवमेंट ने श्रीनगर डिपो को नई पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed