{"_id":"69a58b2fe8b4fe7c1b0cb74d","slug":"passengers-will-get-better-drinking-water-facility-on-rishikesh-badrinath-highway-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-120785-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों को मिलेगी पेयजल की बेहतर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों को मिलेगी पेयजल की बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 02 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जल संस्थान देवप्रयाग चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने में जुटा है। विभाग की ओर से इस बार पेयजल के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। देवप्रयाग और कीर्तिनगर में वाटर फिलिंग स्टेशन का निर्माण होगा जबकि यात्रा मार्ग पर विभाग का एक टैंकर भी तैनात रहेगा।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेशपाल सिंह ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा मार्ग पर पेयजल की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए देवप्रयाग और कीर्तिनगर में फिलिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं ताकि वाटर एटीएम में पेयजल आपूर्ति न होने पर टैंकरों से पानी भरा जाएगा। यात्रा के दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी से कीर्तिनगर और टिहरी मार्ग पर मलेथा से पौखाल तक 21 टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट, 4 पिलर टाइप स्टैंड पोस्ट एवं 65 हैंडपंपों की मरम्मत, सफाई, रंगाई व पुताई आदि की जाएगी। मार्गों पर लगे 8 वाटर एटीएम की मरम्मत भी होगी। यह कार्य होली के बाद शुरू होगा। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X