सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Officials arrived for talks, but the villagers refused.

Pauri News: वार्ता के लिए पहुंचे अधिकारी, नहीं माने ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 02 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Officials arrived for talks, but the villagers refused.
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बंद रहा एनआईटी स्थायी परिसर का निर्माण
Trending Videos

वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच रही तनातनी
अब छह मार्ग को दोबारा होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू के सुमाड़ी गांव में बन रहे एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य सोमवार को दूसरे दिन भी ठप रहा। प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों व निर्माणदायी कंपनी के अधिकारियों के बीच वार्ता का प्रयास किया गया लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल पाया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई।
सोमवार को श्रीनगर तहसीलदार दीपक भंडारी और कार्यदायी संस्था सेम इंडिया के जीएम संतोष प्रसाद व एडवाइजर परमानंद चतुर्वेदी धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता के लिए पहुंचे लेकिन दोनों पक्षों के बीच शुरुआत से ही तनातनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वार्ता बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय श्रमिकों को बिना पूर्व सूचना और ठोस कारण के नौकरी से हटाया गया है। परियोजना के लिए गांववासियों ने भूमि निःशुल्क दी लेकिन अब रोजगार में स्थानीय लोगों की अनदेखी की जा रही है। तीन युवतियों को सेवा से हटाने के मुद्दे पर भी ग्रामीण आक्रोशित हैं। साथ ही निर्माण स्थल पर मलबे के निस्तारण और पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी के आरोप भी लगाए गए हैं। डाॅ. सुधीर जोशी, सुरजीत बिष्ट आदि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय लोगों को पुनः रोजगार नहीं दिया जाएगा और पर्यावरणीय नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं किया जाएगा तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। फिलहाल प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा है लेकिन परिसर में काम ठप पड़ा है। तहसीलदार दीपक भंडारी का कहना है कि इस संबंध में ग्रामीणों के साथ आगामी छह मार्ग को बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed