फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Emphasis laid on the preservation of Indian languages.

Pauri News: भारतीय भाषाओं के संरक्षण पर दिया जोर

Sat, 01 Aug 2026 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on the preservation of Indian languages.
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के यूजीसी-एमएमटीटीसी केंद्र में 20 जुलाई से 1 अगस्त तक ‘भारतीय भाषाओं की समरसता एवं बहुलता का स्वरूप’ विषय पर आयोजित पुनश्चर्या कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसमें देश भर से आए 60 शिक्षकों और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. सुधीर कुमार सिंह ने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत ऐसे आयोजनों को शिक्षकों के अकादमिक विकास के लिए अहम बताया। दिल्ली विवि के प्रो. दर्शन पांडे, कुमाऊं विवि की प्रो. चंद्रकला रावत और जेएनयू के प्रो. सुधीर प्रताप सिंह ने भारतीय साहित्य, सांस्कृतिक चेतना, उत्तराखंड की भाषाई विविधता और भाषाओं के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. गुड्डी बिष्ट पंवार ने प्रतिभागियों को नई समझ मिलने की बात कही। संकायाध्यक्ष प्रो. डीएस कैंतुरा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में केंद्र के निदेशक प्रो. डीएस नेगी, डॉ. सोमेश थपलियाल, डॉ. कविता भट्ट और डॉ. राहुल कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed