फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Memorandum submitted demanding the abolition of self-tax.

Pauri News: स्वकर निरस्त करने की मांग के लिए दिया ज्ञापन

Sat, 01 Aug 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted demanding the abolition of self-tax.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निगम की ओर से प्रस्तावित स्वकर (सेल्फ टैक्स) के विरोध में शनिवार को व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि स्वकर लागू होने से स्थानीय व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। व्यापार सभा के अध्यक्ष अनुज जोशी, जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी और उपाध्यक्ष आशीष सडाना के नेतृत्व में मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पहले से ही व्यापार मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में नया कर लागू करना व्यापारियों के हित में नहीं है। उन्होंने सरकार से स्वकर व्यवस्था को वापस लेने की मांग की। इस पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस संबंध में जल्द अधिकारियों से वार्ता कर सकारात्मक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed