{"_id":"6a6dfecc54b3c90c3109f525","slug":"meritorious-students-will-also-visit-raj-bhavan-kandari-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124883-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र राजभवन का भी करेंगे भ्रमण : कंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र राजभवन का भी करेंगे भ्रमण : कंडारी
Sat, 01 Aug 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से राजभवन में भेंट की। उन्होंने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अपनी व्यक्तिगत पहल भारत दर्शन कार्यक्रम की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने कहा कि भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी राजभवन का भ्रमण करें तो बेहतर रहेगा। विधायक ने बताया कि राज्यपाल ने इस पर सहमति जताई। विधायक कंडारी ने राज्यपाल के स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणादायी विचारों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बार मेधावी छात्र उत्तर प्रदेश के विभिन्न शैक्षणिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे। संवाद