सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Former DCB chairman Narendra Singh Rawat passes away

Pauri News: डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत का निधन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Former DCB chairman Narendra Singh Rawat passes away
विज्ञापन
पौड़ी। जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत (कुट्टी भाई) का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, सांसद अनिल बलूनी, विधायक राजकुमार पोरी व जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने गहरा दुख जताया है। जिला पंचायत सदस्य कलुंण भरत रावत ने बताया कि नरेंद्र सिंह रावत पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनका उपचार दिल्ली से किया जा रहा है। बीते रविवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को तिरपालीसैंण स्थित पैतृक घाट में उनकी अंत्येष्टि हुई। वे करीब 56 साल के थे। वे अपने पीछे पत्नी/पूर्व प्रमुख मंजू रावत व दो बेटों को छोड़ गए हैं। वहीं नरेंद्र सिंह रावत के निधन पर भाजपा जिला कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर जिला महामंत्री गणेश भट्ट, महिपाल नेगी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed